एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ ने कहा है कि अमेरिकी सरकार बोस्टन में हुए धमाकों की जिम्मेदार है, जिसमें तीन लोग मारे गये थे जबकि ढाई सौ से अधिक घायल हुए थे।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकन कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि स्टेली ट्रम्बे ने कहा है कि बोस्टन बम विस्फोट और उसके बाद संदिग्ध लोगों की तलाश अमेरिकी सरकार की एक साजिश थी। उनका कहना था कि अमेरिकी सरकार ड्रोन हमलों से निर्दोष लोगों की हत्या करती आ रही हैं और अमेरिकी सरकार आतंकवादी हमलों को अपना हथियार बना रही है जिसपर हमें बहुत अफसोस है।अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने बोस्टन बम धमाकों में दो संदिग्ध लोगों में से एक को मार डाला और दूसरे को हिरासत में लिया है और उस पर व्यापक विनाश वाले हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया दिया है।21 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रतिनिधि रिचर्ड फारक ने कहा था कि बोस्टन विस्फोट अमेरिकी विदेश नीति का एक सीधा जवाब है।जिसके तहत अमेरिका निर्दोष महिलाओं और बच्चों को ड्रोन हमलों का शिकार बना रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रपति ओबामा ने पाकिस्तान, यमन और अन्य देशों में ड्रोन हमलों को बढ़ाने का ऐलान किया है।
1 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 415347
एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ ने कहा है कि अमेरिकी सरकार बोस्टन में हुए धमाकों की जिम्मेदार है, जिसमें तीन लोग मारे गये थे जबकि ढाई सौ से अधिक घायल हुए थे..